Success Story

उद्यमी · कौशाम्बी

कभी कुछ कर पाऊंगा? से बहुत कुछ कर दिखाना है!

बेरोज़गारी से सफल बिजनेस खड़ा करने का सपना हुआ सच

मेहनत करने से न घबराने का जज्बा और कामयाब होने की अटूट ललक के बावजूद अक्सर कई लोग अपनी जिंदगी में भटकाव के दौर से गुज़रते हैं।

कौशाम्बी के गांव रसूलपुर में रहने वाले 26 साल के नीरज कुशवाहा भी कभी ऐसे ही भटकाव से गुज़र रहे थे। जब साथ के बाकी दोस्त नौकरी और काम धंधे में व्यस्त थे, नीरज तमाम कोशिशों के बावजूद कहीं नौकरी नहीं तलाश पा रहे थे। बेरोजगारी ने उनका आत्मविश्वास भी कमजोर कर दिया था।

उम्मीद की रोशनी — सीएम युवा योजना

इस निराशा में नीरज के लिए उम्मीद की रोशनी बनकर आई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना। यूपीकॉन और जिला उद्योग केंद्र से मिली सहायता के बाद नीरज ने सीएम युवा योजना के तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 10 लाख रुपए लोन का आवेदन किया।

फ्लैक्स प्रिंटिंग प्रेस — सपने का व्यवसाय

नीरज का सपना था फ्लैक्स प्रिटिंग मशीन लेकर अपना बिजनेस शुरू करना। बैंक से लोन मंजूर होते ही नीरज ने अपनी फ्लैक्स प्रिटिंग प्रेस खोल दी।

धीरे-धीरे मेहनत और लगन रंग लाई। कभी बेरोजगार रहे नीरज अब सालाना 7 लाख रुपए की आय कमाने लगे हैं और अपने बिजनेस में तीन युवाओं को रोजगार भी दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा योजना ने मेरे जैसे बेरोजगार युवाओं को नई जिंदगी दी है। अपने बिजनेस के लिए लोन पाना न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार के लिए भी एक बड़ा मौका था। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र और यूपीकॉन का हमेशा आभारी रहूंगा।
— नीरज कुशवाहा
Contact Us