Success Story

उद्यमी · मेरठ

मां, मसाले और मुख्यमंत्री युवा की तिकड़ी निराली

घर-घर की रसोई में पहचान बना रही मेरठ की रुपाली

बचपन से ही मां की रसोई से प्यार था। एक आम परिवार की साधारण सी रसोई में जो बात सबसे खास थी — वह थी मां के पकाए हुए खाने का स्वाद और बेहतरीन खुशबू।

रुपाली भटनागर ने कम उम्र में ही अपनी मां से रसोई का एक सीक्रेट सीख लिया — स्वादिष्ट खाना पकाने में बेहतरीन शुद्ध मसालों का होना जरूरी है। यही सीख आगे चलकर उनके स्टार्टअप की पहचान बनी।

सपना और सबसे बड़ी रुकावट — पूंजी

गंगा नगर, मेरठ निवासी रुपाली ने अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखा। लेकिन खुद का बिजनेस शुरू करने में सबसे बड़ी दिक्कत पूंजी की थी।

यूपीकॉन और सीएम युवा से मिला लोन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान के बारे में जानकारी होने पर रुपाली ने मेरठ जिला उद्योग केंद्र से संपर्क किया। यहां यूपीकॉन के अधिकारियों ने मसाला मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए डीपीआर ड्राफ्टिंग से लेकर पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रुपए का लोन दिलाने तक पूरा सहयोग दिया।

इससे उन्होंने मधु मसाला एंटरप्राइजेज की शुरुआत की।

तेज़ी से बढ़ता बिजनेस

एक महीने के अंदर ही रुपाली के मसालों ने घरों की रसोई में जगह बना ली। डिमांड बढ़ने से मेरठ के अलावा अमरोहा और बिजनौर में भी सप्लाई शुरू हो गई। गरम मसाला, चाट मसाला, पनीर मसाला, हल्दी, धनिया सहित कई वैरायटी बाज़ार में उपलब्ध हैं। सालाना टर्नओवर 5 लाख रुपए से ऊपर पहुंचने का लक्ष्य है।

मैं अपनी मां, मसालों के प्रति मेरा जुड़ाव और मुख्यमंत्री जी की योजना की आभारी हूं। इन तीनों ने ही मुझे एक बिजनेसवुमन बनाया है। मैं यूपीकॉन को भी अपनी कामयाबी की वजह मानती हूं।
— रुपाली भटनागर, उद्यमी
Contact Us